उत्तर प्रदेश

तेजप्रताप यादव समेत कई नेताओं ने जताया शोक, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे समाजवादी नेता

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी

करहल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों नगला भोपाल, बेलाहार, नगला भगवान, बीनानाथ, दलेनगर, दरियापुर, सिसकेहार सहित कई स्थानों पर शोक में डूबे परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे। विधायक तेजप्रताप सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉक्टर असीम यादव और ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ी है। पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश भी दिया।

शोक संवेदना कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें करहल विधानसभा अध्यक्ष रामबरन सिंह यादव, महासचिव शिवकुमार शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनोज यादव, नेतराम सविता, सेक्टर प्रभारी विनोद यादव, अरविंद यादव उर्फ पप्पू, ईलू यादव, सभासद रमन यादव, आईटी सेल हेड सुनील यादव, जिला सचिव सनी यादव, विपिन मणि, आईटी सेल विधानसभा प्रभारी योगेंद्र यादव उर्फ सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

नेताओं की इस पहल से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया और पीड़ित परिवारों को मानसिक संबल मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button