उत्तर प्रदेशगोण्डा

प्रियंका निरंजन को मिली गोंडा की कमान

मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन को गोण्डा जिलाधिकारी बनाया गया ।।

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला सोमवार की रात में किया गया। इनमें मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन का तबादला भी किया गया। प्रियंका निरंजन को अब गोंडा का डीएम बनाया गया। जबकि पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि प्रियंका निरंजन उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी बनने से पहले वह बस्ती जिले की डीएम थीं। अपने पूर्व कार्यकाल में वह जालौन की डीएम, लखनऊ सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव और मिर्जापुर की मुख्य विकास अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जालौन से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसी विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शोध छात्रा प्रियंका निरंजन ने 2012 की सिविल सेवा परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button