उत्तर प्रदेशप्रयागराज
तेंदू पत्ता क्रय एवं संग्रहण दर निर्धारण हेतु परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज १५ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक
:मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय में वर्ष 2025 तेंदू पत्ता सत्र हेतु तेंदू पत्ता क्रय/संग्रहण दर निर्धारण हेतु तेंदू पत्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में वर्ष 2025 हेतु तेंदू पत्ता की क्रय दरें गत वर्ष के सापेक्ष 7.5% बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज सुजॉय बनर्जी, वन संरक्षक तुलसीदास, डीएफओ अरविंद यादव, डीएलएम हरिकेश गौतम तेंदूपत्ता व्यवसायी मनोज अग्रवाल एवं जावेद आलम उपस्थित रहे।





