उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मुख्य विकास अधिकारी ने “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” विषयक प्रभात-फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रयागराज १६ जूलाई
बीक
भूजल संरक्षण को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु सेल्फी प्वांइट पर प्रतिभागियों द्वारा ली गयी सेल्फी, हस्ताक्षर बोर्ड पर किये गये हस्ताक्षर

भूगर्भ जल के महत्व के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई-2025 के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वुधवार को भूजल सप्ताह के शुभारंभ पर जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित विषय बिन्दु पर केन्द्रित प्रभात-फेरी भूगर्भ जल विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के तत्वाधान में चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क (कम्पनी बाग) से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी जो हिन्दू हास्टल, मनमोहन पार्क, लक्ष्मी चौराहा होते हुए विकास भवन में समाप्त हुई जिसमें भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग के कार्मिकों के अतिरिक्त राजकीय इण्टर कालेज के अध्यापक एवं छात्र तथा विभिन्न विभाग के कार्मिकों एवं स्वयं सेवी संगठनों ने प्रतिभाग किया। भूजल संरक्षण को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु भूगर्भ जल विभाग द्वारा विकास भवन में स्थापित कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button