उत्तर प्रदेशसीतापुर

यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा संगठन की मांगो को लेकर आगमी दिनों में दिया जाएगा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद के यूपी माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया जाना है बता दे यू०पी० एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन (उ०प्र० माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ) की प्रदेश कार्य समिति द्वारा लिए गये निर्णय के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा जी के आवाहन पर दिनांक 19.07.2025 को अपरान्ह 01:00 बजे संगठन की मांगों को लेकर जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मिकों द्वारा माध्यम से मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन दिया जाना है। ज्ञापन दिए जाने में संघ के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा उर्फ पवन पतौंजा , जिलामंत्री नवीन कुमार मिश्रा , जिला कोषाध्यक्ष श्याम कृष्ण तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button