उत्तर प्रदेशप्रयागराज

घरों में घुसा बारिश का पानी, शहर के कई इलाके टापू में तब्दील

प्रयागराज १६ जूलाई

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में आवागमन प्रभावित रहा। बालसन चौराहा,बैरहना,हिंदू छात्रावास,जार्जटाउन,सिविल लाइंस हनुमान मंदिर,डीएसए मैदान के सामने,करबला, बाघंबरी रोड,मीरापुर, राजरूपपुर,साउथ मलाका, कीडगंज,करेली समेत शहर के बड़े इलाके में जलभराव हो गया और कई घंटे सड़कों पर घुटने तक पानी भरा रहा। शहर में मंगलवार को हुई बारिश की वजह से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जलभराव नेतृत्व मुसीबत बढ़ा दी। जाफरी कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई मार्गों के किनारे घंटों पानी भरा रहा। इससे आवागमन प्रभावित रहा। बारिश की वजह से बालसन चौराहा,बैरहना,हिंदू छात्रावास,जार्जटाउन,सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, डीएसएसएसबी मैदान के सामने, करबला,बाघंबरी रोड,मीरापुर, राजरूपपुर,साउथ मलाका, कीडगंज, करेली समेत शहर के बड़े इलाके में जलभराव हो गया और कई घंटे सड़कों पर घुटने तक पानी भरा रहा। नाला ओवरफ्लो होने से राजरूपपुर के जाफरी कॉलोनी, आनंदपुरम में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। साउथ मलाका में भी सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। यहां भी कई घरों में पानी घुस गया। शहर के ज्यादातर इलाकों में काफी देर तक सड़कों पर पानी भरा रहा और लोग परेशान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button