उत्तर प्रदेशसीतापुर

कारागार राज्य मंत्री ने फीता काटकर की कार्तिक पूर्णिमा मेले की भव्य शुरुआत

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय

सीतापुर – आदर्श नगर पंचायत हरगांव के प्राचीन सूर्यकुंड तीर्थ पर सदियों से लगते चले आ रहे ऐतिहासिक एवं पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगल वार देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच फीता काट कर क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही भव्य शुभारम्भ किया। मेला के शुरुआत होने से पूरे नगर में श्रृद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खाँ, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुन्दर अवस्थी,उप जिला अधिकारी धामिनी एम.दास,अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी समाजसेवी पण्डित चंद्रशेखर मिश्र व अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र उपस्थित रहे।
सभी ने एतिहासिक सूर्यकुण्ड तीर्थ,भगवान गौरीशंकर भोलेनाथ और नीलकंठ महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती सम्पन्न कराई।
श्रृद्धालुओं ने भगवान गौरीशंकर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया, दीपदान किया और भजन संध्या में शामिल होकर पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर कर दिया।इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला 2025 की रंगारंग और आध्यात्मिक शुरुआत हुई।
लगभग एक माह तक चलने वाला यह मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और स्थानीय प्रतिभाओं के प्रदर्शन से आगंतुकों को आकर्षित करेगा।मेले में दूर-दूर से व्यापारी एवं दुकानदार पहुंचे हैं। झूले, खाने-पीने की स्टॉलें और रंग-बिरंगी दुकानों से पूरा परिसर सज चुका है।
राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा सूर्यकुण्ड तीर्थ की महिमा अद्वितीय है।यह मेला हमारी पौराणिक परम्परा और आस्था का प्रतीक है।हमारी सरकार ने पौराणिक स्थलों को भव्य स्वरूप देने का कार्य किया है। जहां नगर पंचायत ने प्राचीन ऐतिहासिक सूर्यकुण्ड तीर्थ एवं भगवान गौरी भोलेनाथ को आकर्षक रूप से सजाया तो वहीं सूर्यकुंड तीर्थ के बीच स्थित कुएं के ऊपर लगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा एवं सात घोड़ों पर सवार सूर्य भगवान की प्रतिमा अपनी अलग ही छटा बिखेर रही है।
उप जिलाधिकारी सदर मेला अधिकारी धमनी एम दास नगर पंचायत के अध्यक्ष गफ्फार खां एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र ने नगर वासियों सहित सभी श्रृद्धालुओं को गंगा स्नान पर्व की शुभकामनाएँ।
मेला प्रभारी एसडीएम धामिनी एम.दास ने बताया कि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के निर्देशानुसार थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी सतर्कता से सुरक्षा के लिए तैनात रहा। मेले में भव्य व्यवस्था होने के बावजूद भी अस्थाई रूप से रैन बसेरा की व्यवस्था ना होना श्रृद्धालुओं को कहीं ना कहीं अखर रहा है अधिकांश श्रद्धालुओं ने वैकल्पिक रूप से अस्थाई रैन बसेरा,स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग मेला अधिकारी सहित नगर पंचायत के जिम्मेदारों से की है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री उदित बाजपेई सुनील मिश्र बब्बू, सभासद अशोक मिश्र, शोएब खां,ऋषभ गुप्ता श्रीमती राजेश्वरी देवी पूर्व सभासद सुभाष जोशी, भारतीय जनता पार्टी के हरगांव मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा नेत्री श्रीमती विमला सिंह जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक विजय मिश्र,सचिन मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी गन्ना समिति हरगांव के संचालक समर बहादुर सिंह,प्रदीप सिंह,अनुपम सिंह,प्रदीप मिश्र,शांतनु मिश्र योगेंद्र मिश्र जुग्गी भोले बाबा के अनन्य भक्त मूलेंद्र शुक्ल उर्फ मुल्लू विनय मिश्र समेत हजारों श्रृद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button