उत्तर प्रदेश

एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ‘सृजन–2025’ फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

बीकेटी स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में बी.टेक, एम.बी.ए., आई.एम.बी.ए., आयुष, बी.वोक. तथा नर्सिंग विभाग में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी ‘सृजन–2025’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, थीम आधारित प्रस्तुति, सांस्कृतिक लोक-नृत्य, हास्य-नाटक, ड्रम बीट पर उत्साहपूर्ण प्रदर्शन तथा आकर्षक रैम्प-वॉक प्रस्तुत कर मंच को जीवंत बना दिया। रैम्प-वॉक के दौरान छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य पवन सिंह चौहान ने की।
अपने स्वागत उद्बोधन में पवन सिंह चौहान (चेयरमैन एवं MLC) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,
“आप सभी विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में आप ही देश की आर्थिक प्रगति, तकनीकी उन्नति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए आयाम तय करेंगे। आपका समर्पण, अनुशासन और परिश्रम ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बनेगा।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रकट कीं।
कार्यक्रम में मिस इंटरनेशनल दीवा 2025 अपूर्वा चौहान, मिसेज इंटरनेशनल 2017 श्वेता दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने कहा,“यदि आप अपने लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से आगे बढ़ते हैं, तो कोई भी आपकी सफलता को रोक नहीं सकता। सपने तब ही साकार होते हैं जब उनके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास किया जाए।”
वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा,“आपके सपने और लक्ष्य ही आपके जीवन की दिशा तय करते हैं। लक्ष्य स्पष्ट रखकर निरंतर प्रयास करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों में से बी.टेक वर्ग में मिस्टर फ्रेशर का खिताब आहान विश्वकर्मा तथा मिस फ्रेशर का खिताब जागृति सिंह को प्रदान किया गया। बी.वोक वर्ग में मिस्टर फ्रेशर अपूर्व गुप्ता एवं मिस फ्रेशर सौम्या यादव चुने गए। आयुष विभाग में मिस्टर फ्रेशर हर्षित वर्मा तथा मिस फ्रेशर काव्या कटियार को सम्मानित किया गया। आई.एम.बी.ए. विभाग में मिस्टर फ्रेशर हृदयान्श मिश्रा एवं मिस फ्रेशर आस्था सिंह का चयन हुआ। वहीं एम.बी.ए. विभाग में मिस्टर फ्रेशर ऋतिक तथा मिस फ्रेशर अंजू को यह खिताब प्रदान किया गया।डांस प्रस्तुति में बायोटेक विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थियों को मंच पर उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर एस. आर. प्रबंधन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा फ्रेशर्स बैच को सफल शैक्षणिक एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button