वक्फ बोर्ड जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ कानून संशोधन के उपरांत कानून की जानकारी के लिए निरंतर जन जागरण किए जा रहे हैं इसी क्रम में नेहरू हाल सभागार में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया गया संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमील शम्सी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने बताया की वक्फ संशोधन बिल से जहां वक्फ की जमीनों को संवैधानिक रूप से नियमबद्ध किया जाएगा जिससे उक्त जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराकर गरीब जनता की सेवा के उपयोग में लाई जाएगी इस पर विपक्षी दल अनर्गल
बातें कर रहे हैं जिसको किसी का समर्थन नहीं हासिल है। जबकि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून से देश का आम जन प्रसन्न है और वह विकसित भारत का मार्ग देख रहा है। कार्यक्रम में बोलते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमील शम्सी ने बताया कि यह कानून गरीब मुसलमानों के हित में है जबकि वक्फ के नाम पर घोटाला करने वालों के विरोध में उन्होंने बताया की इस कानून के पास हो जाने के बाद वक्फ की जमीनों में पारदर्शिता आएगी जिससे वक्फ का असली उद्देश्य सिद्ध होगा और इस कानून से जालसाजी करने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इस वक्फ संशोधन कानून को पास करने का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को सिद्ध करना है मोदी सरकार भारत में रहने वाले प्रत्येक तबके के हित के लिए दिन रात कार्य कर रही है इस कानून के तहत जहां भू माफियाओं की कमर टूटेगी वही माफियाओं से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के उत्थान के विकास कार्य होंगे जिससे देश का गरीब मुसलमान भी वक्फ के सही उद्देश्य का लाभ पाएगा। जब इस भूमि पर अस्पताल बनेंगे तो उसका लाभ देश के गरीब को होगा जब विद्यालय बनेंगे तो उसका लाभ भी देश के गरीबों को होगा और इस संशोधन की सबसे बड़ी हानि दलालों और जातिवादी परिवारवादी दलों को होने वाली है इसीलिए वह तिलमिला उठे हैं इस संशोधन से मुसलमानों का कोई अहित नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत वासियों के हित के लिए प्रतिबद्धता धारण किए हुए हैं वह किसी भारतवासी का नुकसान नहीं होने देगी लेकिन नकारात्मक शक्तियों के लिए भाजपा कठोरतम कार्यवाही के साथ कार्य करना जानती है। उन्होंने लोगों से अपील की की इस संशोधन के विषय में सभी प्रबुद्ध जन ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैमिष रतन तिवारी राजेश्वर रस्तोगी विश्राम सागर राठौर उदित वाजपेई समीर हसन सहित लोग उपस्थित रहे।।





