उत्तर प्रदेशउन्नाव

मिशन शक्ति फेज-05 : छात्राओं को किया गया जागरूक सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की ओर एक कदम

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना उन्नाव द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री नारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज सिविल लाइन एवं राधाकृष्णन इंटर कॉलेज में महिला थाना एवं थाना कोतवाली सदर की संयुक्त टीम द्वारा छात्राओं और शिक्षिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, उपनिरीक्षक कंचन सिंह, आरक्षी लक्ष्मी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति), आरक्षी रणविजय, आरक्षी हेमंत, आरक्षी मानवेंद्र, आरक्षी रेखा एवं आरक्षी सचिन उपस्थित रहे। टीम ने बालिकाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, तथा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 102 एवं 108 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, छात्राओं को साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, एवं महिलाओं के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने, असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने, और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर टीम ने यह भी बताया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श एवं शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध है।यह कार्यक्रम नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त पहल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button