Uncategorizedपंजाबराज्य

पंजाब में आज से मानसून की रफ्तार थमी, कई जिलों में उमस बढ़ेगी, कुछ इलाकों में हल्की फुहार के आसार

अमृतसर। पंजाब में बीते कुछ दिनों से सक्रिय रहे मानसून की अब सोमवार से ब्रेक लगने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए राज्य के किसी भी जिले में बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, उत्तरी और मध्य पंजाब के कुछ जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क व उमस भरा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में व्यापक बारिश के बजाय केवल अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

दूसरी ओर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन जिलों में बारिश की उम्मीद बेहद कम है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और उमस महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को किसी भी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि फिलहाल भारी बारिश या किसी बड़े मौसमीय खतरे की आशंका नहीं है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल बनने के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

रविवार को पंजाब में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन सीमावर्ती और उत्तरी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 4.0 मिमी बारिश पठानकोट में रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा फिरोजपुर में 2.0 मिमी, फिरोजपुर के केवीके केंद्र में 2.0 मिमी, केवीके पठानकोट में 1.5 मिमी और फरीदकोट में 0.5 मिमी वर्षा हुई।

वहीं चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, रोपड़ और अन्य अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। हल्की बारिश के बावजूद राज्य में किसी बड़े मौसमीय प्रभाव की स्थिति नहीं बनी और अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा।

read also :

मेरी रसोई’ अभियान को मिली रफ्तार, पंजाब में 25 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचीं राशन किटें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button