एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान का राष्ट्रीय तथा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रयागराज ०६ नवंबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्थान 27वें राष्ट्रीय तथा तृतीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 08 नवंबर 25 से 13 नवंबर 25 तक कर रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन समारोह दिनांक 08 नवंबर 2025 को प्रातः 10 00 बजे आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक पटेल,विधायक,फूलपुर विधान सभा होंगे। 27वें राष्ट्रीय तथा तृतीय अन्र्तराष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे भारत से तथा देश के बाहर से लगभग एक हजार एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश के एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों के अलावा डा० वी०एम० कोहली (कार्डियक सर्जन, नई दिल्ली), डा0 बृजेन्द्र पाण्डेय (वैज्ञानिक, संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), डा० पवन केसरवानी (मूत्र रोग विशेषज्ञ. मैक्स, नई दिल्ली), डा० संकल्प (कार्डियक सर्जन, एम्स रायबरेली) तथा प्रसिद्ध वरिष्ठ रेडियोलाजिस्ट डा० दीपक गुप्ता अपने विशिष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 09 नवंबर 2025 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात संबंध नि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।संस्थान द्वारा एक्यूप्रेशर से जुड़ी हुई सभी प्रचलित पद्धतियों जैसे कि परम्परागत चायनीज पद्धति,सुजोक,इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर,यौगिक एक्यूप्रेशर को समेकित करके आयुर्वेद पर आधारित एक्यूप्रेशर उपचार, जो कि संस्थान का विशिष्ट अनुसंधान है,पर आधारित सफल उपचार प्रबन्धों के आलोक में विशिष्ट सुपर एडवांस प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जे.पी.अग्रवाल एवं शोध टीम द्वारा दिया जायेगा।यह राष्ट्रीय सम्मेलन कम बिन्दुओं के माध्यम से मुख्यतः लिम्पैटिक / डिजेनरेटिव रोग, यकृत संबंधी गंभीर रोग,डायबिटीज,आँख व कान से संबंधित विभिन्न गंभीर समस्याओं, मेरुदण्ड/मेरुरज्जु एवं मस्तिष्क की विकृतियों तथा मानसिक रोग जैसे कि सिजोफ्रेनिया,आटिज्म,डिप्रेशन, सेरेब्रल पाल्सी आदि के उपचार पर आधारित होगा। सम्मेलन में संस्थान द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक शोध पत्रिका “सरस्वती” के सम्मेलन विशेषांक तथा सृजित अन्य विशिष्ट पुस्तकों का विमोचन भी किया जायेगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया जायेगा।
राष्ट्रीय सम्मेलन में दिनांक 09 नवंबर 2025 को अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ औद्योगिक विकास मंत्री, उ.प्र. सरकार एक्यूप्रेशर को समर्पित विशिष्टजन का अलंकरण करेंगे। कार्यक्रम का समापन दिनांक 13 नवंबर 2025 को होगा।




