इनर व्हील क्लब का “नवरंग मेला” – एक रंगारंग एवं सेवा से भरा आयोजन

प्रयागराज 12 जुलाई
बीके यादव/ बालजी दैनिक
इनर व्हील क्लब द्वारा “नवरंग मेला” का भव्य आयोजन होटल ब्लेसिंग सिविल लाइंस से किया गया जिसमें सामाजिक सेवा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस विशेष अवसर पर क्लब की पहली न्यूज़लेटर “सहेली” का विमोचन इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रिया नारायण के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह न्यूज़लेटर क्लब की गतिविधियों, सेवा प्रोजेक्ट्स और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों का दस्तावेज़ है।
शाम के सत्र में विशेष गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती मोनी कुशवाहा जो AK Group के ओनर हिमांशु कुशवाहा की धर्मपत्नी हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।
कार्यक्रम में क्लब की ओर से एक विशेष सेवा प्रोजेक्ट भी आयोजित किया गया। जिसमें एक ज़रूरतमंद को ट्राईसाइकिल भेंट की गई। यह समाज सेवा की दिशा में क्लब का एक सराहनीय कदम है।
यह मेला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सहयोग की भावना का प्रतीक है।
इस मेला को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष नूपुर कपूर मेला चेयरमैन ममता अग्रवाल तान्या दल, एडिटर आरती अग्रवाल ,सीमा सिंघल, नेहा कक्कड़ , आलोसी,आराधना, रेनू ,प्रतिमा एवं सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह मेला पूर्णता सफल रहा है।





