उत्तर प्रदेशप्रयागराज
विद्यालयों को मर्ज करने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम और धर्मेंद्र प्रधान का पोस्टर लगा पोती कालिक

प्रयागराज १२ जूलाई
बीके यादव/ बालजी दैनिक
समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित सुभाष चौराहे पर पोस्टर लगाकर विद्यालय को मर्ज किए जाने पर अपना विरोध जाहिर किया है उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार पांच हजार सरकारी स्कूल बंद कर रही है ।वही सुभाष चौराहे पर पोस्टर लगाया जिसमें धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फ़ोटो था वही पोस्टर पर कालिक लगाकर उन्होंने सरकार का विरोध किया और कहा कि क्या यही नए भारत का नया विचार है साथ ही कहना था कि हमारी भूल कमल का फूल वही पोस्टर लगाकर कालिक पोतने के दौरान पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की नोक झोंक भी हुई इसके बाद पुलिस ने यह पोस्टर हटा दिया समाजवादी पार्टी के लोगों ने यहां पर प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी किया।





