उत्तर प्रदेशप्रयागराज

हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को

प्रयागराज ०७ नवंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक
दिनेश फलाहारी पहुंचे नंगे पैर हाईकोर्ट
दिनेश फलाहारी का संकल्प है जब तक मस्जिद नहीं हटेगी तब तक भोजन नहीं करेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे।
श्री कृष्ण जन्म स्थान से संबंधित 18 मामलों पर शुक्रवार को सुनवाई हुई,पिछली डेट पर कोर्ट बदलने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी ,पिछली डेट पर न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्रा के स्थान पर नए न्यायमूर्ति अवनीश कुमार सक्सेना की कोर्ट में 2 बजे बाद सुनवाई शुरु हुई । माननीय कोर्ट ने पिछली प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं उनको पूरी तरह एफिडेविट सहित सुधार करें जिससे सुनवाई प्रक्रिया में आगे दिक्कत नहीं हो।अगली सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय ने 12 दिसंबर की डेट लगा दी है, इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट ए पी सिंह ,दिनेश फलाहारी महाराज, नीतू चौहान , एडवोकेट गौरव पांडे एडवोकेट मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button