मैहर महोत्सव के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, चिमचिम डोगरा भूटान बने आकर्षण का केंद्र

संदीप बिक्रम सिंह/ बालजी दैनिक
जाना बाजार, अयोध्या l मैहर महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल में दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अखाड़े में चिम चिम डोगरा भूटान के पहलवान ने राजस्थान के तूफान पहलवान को जबरदस्त पटकनी दी। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड रही है । सुरक्षा व्यवस्था में हैदरगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है । थाना क्षेत्र हैदरगंज के मैहर कबीरपुर निवासी अपना दल की प्रांतीय नेता प्रमोद सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिता पृथ्वी सिंह की यादगार में प्रति वर्ष आयोजित होने वाला मैहर महोत्सव के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता में चिमचिम के अलावा प्रदीप शास्त्री हरिद्वार उत्तराखंड ने बाबा रामदेव अखाड़ा के पहलवान देव राजस्थान को पटकनी दी। गोलू फरीदाबाद मुकेश चंडीगढ़ की कुश्ती बराबर पर रही तो वही लकी थापा नैपाल ने सोनू चंडीगढ़ को जबरदस्त मुकाबले मे पटकनी दी और विजेता बने । विक्की पंजाब ने गंगा पहलवान बनारस को धूल चटाया। चंद्रमुखी राजस्थान ने बाबर दिल्ली को अखाड़े में गिराया इसी तरह अन्य कई पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की । इस दौरान निर्णयक के रूप में उत्तम तिवारी, संदीप राणा रहे ।कुश्ती की शुरुआत आयोजक अपना दल के नेता प्रमोद सिंह व हैदरगंज थाना प्रभारी विवेक राय ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर अखाड़े का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपना दल के नेता डॉ राम सजीवन वर्मा ,दयालु सेठ ,राजकुमार वर्मा, प्रधान हिमांशु गुप्ता, अशोक सिंह प्रधान, रमाशंकर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेडकर नगर ,श्रीनिवास तिवारी पूर्व जिप सदस्य, रजनीश सिंह, राजेश सिंह आदि सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।





