उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डदेशराज्य

देवभूमि उत्तराखंड में आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी का आगमन हुआ

कुलदीप कुमार

देहरादून -इस अवसर पर विनोद जाखड़ जी ने देहरादून में उपस्थित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने नीट परीक्षा में सामने आए पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जिनका भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) यूथ विंग उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल लड्डू द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसी क्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में सचिवालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button