उत्तर प्रदेश

बाबा बुढा अमरनाथ जी के दर्शन कर लौटे विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयो ने किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

बाबा अमर नाथ चट्टानी जी के दर्शन कर पदाधिकारियों ने अन्य दिव्य स्थानों के दर्शन शिव ख़ौड़ी, मां वैष्णो देवी के दर्शन का लाभ लिया । विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आज दिनांक 08.08.2025 को सीतापुर वापस हुए जिला अध्यक्ष हरदोई आशीष माहेश्वरी ने हरदोई में पदाधिकारीयों का स्वागत किया उसके उपरांत सभी पदाधिकारी कार्यालय सीतापुर पर पहुंचे जहां पर भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। यात्रा में विपुल सिंह, उत्तम सिंह, प्रमोद ,अनुज शिवम ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद जम्मू के कार्यकर्ताओं ने जम्मू काश्मीर में पदाधिकारियों के लिए बहुत सख्त सुरक्षा व्यवस्था, जलपान एवं भोजन , ठहरने आदि की बहुत अच्छी व्यवस्था की थी। वहां पहुंचकर पता ही नहीं चला कि हम लोग उस स्थान पर खड़े हैं जहां पर हिंदू समुदाय ना के बराबर है बहुत बार आतंकवादियों ने धमकियां दी कि इस यात्रा को रोका जाएगा पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल इन चुनौतियों को स्वीकार कर हमेशा यात्रा में गया बाबा भोलेनाथ का हम सभी पर कृपा बनी रहती है कि किसी का आज तक कोई बाल बका भी नहीं कर सका क्योंकि कहते हैं हम सभी प्रभु के कार्य में लगे रहते हैं मतलब रामकाज में लगे रहते है। यात्रा के आगमन पर सीतापुर विहिप कार्यालय पर विभाग दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रज्ञा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, नगर मंत्री संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष श्याम बाबा,नगर संयोजक सूरज लोधी सही अन्य पदाधिकारी ने पुष्प वर्षा कर और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button