पीएम रिपोर्ट में देरी से नहीं खुल पाया मौत का कारण, दादी व चाचा ने लगाया हत्या का आरोप

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा कर्मडीह पंचायत के बेलवा गांव में 10 वर्षीय छात्र शिवम चौबे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी की वजह से मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की दादी शिवकुमारी और चाचा पवन कुमार ने अपने बड़े बेटे और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। दादी का कहना है कि बड़े बेटे का गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उसने अपने प्रेमिका, उसके बेटे और पति के साथ मिलकर शिवम की हत्या की और शव तालाब में फेंक दिया।पवन कुमार ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व आरोपितों ने शिवम को गन्ने के खेत में छुपा दिया था, काफी खोजबीन के बाद उसे सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।मामले की जांच कर रही है।





