Uncategorizedउत्तर प्रदेशप्रयागराज

अग्रवाल युवा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रथम सामूहिक योग सत्र का सफल आयोजन

बीके यादव बालजी दैनिक

प्रयागराज -ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा दिनांक 21 जून 2025 (शनिवार) को प्रातः 6:00 बजे खुशरूबाग परिसर, हनुमान मंदिर, खुल्दाबाद में प्रथम सामूहिक योग सत्र का भव्य आयोजन किया गया।

यह आयोजन अग्रवाल समाज प्रयागराज (पंजीकृत) एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। “आइए योग सीखें और स्वस्थ रहें” जैसे प्रेरणादायक संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय योग संस्थान के नगर प्रमुख योग गुरु जे. पी. श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ योग गुरु गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं विजय शंकर मिश्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को विविध योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग गुरुओं का स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल सहित तुषार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, आशुतोष गोयल, अंशु अग्रवाल, आयुष अग्रवाल तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल समेत मनोज अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, आदेश गोयल, मनीष गोयल, आशीष अग्रवाल, प्रमय मित्तल, अजय अग्रवाल, रतन अग्रवाल, निवेश मित्तल, महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों एवं युवाओं की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल एवं मंत्री सौरभ अग्रवाल ने जलपान व्यवस्था का समुचित संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button