उत्तर प्रदेशबरेली

बिशारतगंज में देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, सर धड़ से अलग हुआ

बरेली। तहसील आंवला के बिशारतगंज क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है
थाना बिशारतगंज क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पूर्वी रेलवे फाटक के पास कुंडा पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का शनिवार सुबह तक प्रयास किया। परंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है
बिशारतगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसकी काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button