पुलिस ने बरामद किए 50 लाख के 265 मोबाइल

मोबाइल पाकर युवाओं के खिले चेहरे
बरेली। आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई जब बरेली पुलिस ने 265 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइंस के सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में जब एसपी सिटी ने मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसएसपी अनुराग आर्य की पहल पर हर महीने गुम हुए मोबाइल ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल बरामद किए। पुलिस की मेहनत रंग लाई और सिर्फ मई महीने में ही 265 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले गए।
चेहरों पर लौटी मुस्कान
मोबाइल पाने वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने यह कर दिखाया। मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका14 पुलिसकर्मियों को 25 सौ रुपये का इनाम दिया गया।





