उत्तर प्रदेशप्रयागराज

फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और वॉलमार्ट के ऑनलाइन व्यापार का विरोध तथा तुर्की में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार किया गया

प्रयागराज
बीके यादव/बालजी दैनिक

इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और वॉलमार्ट के ऑनलाइन व्यापार का विरोध किया। इसे भारत के छोटे व्यापारियों के विरुद्ध बताया है। ज्ञातव्य है कि वॉलमार्ट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट भारत के खुदरा बाजार का 32% कब्जा करके रखा है। इसके परिणाम स्वरूप भारत का निम्न मध्यम वर्गीय व्यवसायी गहरे रूप से प्रभावित हो रहा है। छोटे व्यवसाय की कमर टूट रही है। रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय करने वालों की कमर टूट रही है। अमेरिका टैरिफ वार कर रहा है तथा उसकी मशहूर कंपनियां फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और वॉलमार्ट खुदरा क्षेत्र में ऑनलाइन बिक्री करके भारतीय व्यवसाय को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। गांव का आदमी ऑनलाइन अपना सामान बुक करता है और वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन गांव में डिलीवरी करा देता हैं। ऐसी स्थिति शहर के उपभोक्ता की भी है। भारत के व्यवसाय और भारत के व्यापारियों को बचाना है तब ऐसी स्थिति में भारत के व्यापारिक संघ अमेजॉन फ्लिपकार्ट और वालमार्ट का विरोध करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच प्रांतीय परिषद के सदस्य डॉ रंजन वाजपेई ने कहा कि कहा कि हम सभी व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रत्येक दुकान पर जाकर व्यवसाय को जागरूक करेंगे नागरिकों को जागरूक करेंगे तथा उपभोक्ताओं से निवेदन करेंगे कि वह वॉलमार्ट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन व्यापार न करें। इस कार्यक्रम के संयोजन में स्वदेशी जागरण मंच की निर्णायक भूमिका थी। स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रीय प्रचार टोली के सदस्य डॉ विजय कुमार सिंह ने व्यापारियों के मध्य स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा फ्लिपकार्ट ,अमेजॉन और वॉलमार्ट के विरोध के पक्ष रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि अमेजॉन फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट भारत के खुदरा क्षेत्र में प्रवेश करके स्लो प्वाइजन की तरह भारत के व्यवसाईयों को मार रहा है यह भारत की आर्थिक परिस्थितियों के लिए अत्यंत घातक है। भारत का साधारण व्यवसाय वर्ग भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत मेल प्रमुख एवं स्वालंबी भारत के सहसमन्वयक डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को बचाने का एकमात्र साधन है भारत के हुनर को बढ़ाया जाए। भारत के कौशल को मान्यता दी जाए तथा भारत में भारतीय सामानों की बिक्री हो। कार्यक्रम के संयोजक और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रभात त्रिपाठी सचिव ACDWA एवं पूर्णकालिक मेल स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि भारत भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग है भारत के व्यवसाईयों का संरक्षण प्रदान करना। भारत के व्यवसाईयों को संरक्षण मार्गदर्शन और विधिक सहायता पहुंचा बिना भारत का विकास संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह ई- व्यापार के लिए एक स्पष्ट विधि का निर्माण करे। कार्यक्रम में अनेक व्यापारी उपस्थित थे जिसमें प्रमुख थे , सौरभ गुप्ता आई पी पी, अरुण मिश्रा, अतुल यादव, अवनीश, विशाल, विनय, राजीव, विवेक, अंकित, प्रशांत, शशांक, शशांक सिंह, अभिषेक, अनूप,
भारत के द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर जिस प्रकार सैन्य कार्रवायी की गयी है उससे भारत के पुरुषार्थ की अभिव्यक्ति हुई है। पाकिस्तान का आत्मसमर्पण और साम्यवादी चीन, तुर्की और अजरबैजान भी बेनकाब हुए हैं। पाकिस्तान, साम्यवादी चीन निर्मित ड्रोन, मिसाइल एवं अन्य हथियारों का प्रयोग कर रहा था। इसी प्रकार तुर्की भी पाकिस्तान की भरपूर सैन्य सहायता कर रहा था। चीन से भारत की प्रत्यक्षत: प्रतिस्पर्धा का ऐतिहासिक संदर्भ है परंतु तुर्की की विषम परिस्थितियों में भारत सरकार तुर्की के साथ खड़ी थी। रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप से जब तुर्की तबाह हो गई हो गया था ऐसी प्रतिकूल परिस्थिति में भारत वह प्रथमत: अग्रणीय राज्य था जिसने आपदा प्रबंधन के लिए मानवीय सहायता, तुर्की को उपलब्ध कराया था। कृतघ्न तुर्की इस्लाम के नाम पर भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान की सहायता कर रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रोफेसर अश्विनी महाजन ने एक आधिकारिक वक्तव्य में,तुर्की निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का अनुरोध भारत की सरकार एवं भारत की जनता से की है। भारत से प्रत्येक वर्ष 3 लाख से अधिक पर्यटक तुर्की की पर्यटन यात्रा करते हैं। स्वदेशी जागरण मंच भारतवासियों से आग्रह करता है कि वह पर्यटन के लिए तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करें। भारतवासी भारत स्थित रमणीय और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों का पर्यटन करें। यदि किसी विदेशी राज्य के पर्यटन पर जाना चाहें तो जाइये परंतु तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करिए। भारतवासियों से विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि तुर्की निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें । कार्यक्रम का संयोजन प्रयागराज के संयोजक डॉ अश्वनी द्विवेदी ने किया इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख राय साहब भूपेंद्र सिंह अजीत तिवारी सहित अनेक स्वदेशी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button