उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम सचिवालय की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार…….

मोहनलालगंज। लखनऊ, विकास खंड मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत नंदौली की ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने ग्राम सचिवालय की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत (संख्या: 40015725044518) के अनुसार ग्राम प्रधान का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व ग्राम सचिवालय के गेट के सामने ग्राम समाज की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं।ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पंचायत के उपयोग में लाई जाती रही है, लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा उस पर दीवार खड़ी कर गेट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर में पंचायत के जरूरी दस्तावेज, उपकरण व सामान सुरक्षित रहते हैं, ऐसे में वहां किसी प्रकार का निजी निर्माण न केवल गैरकानूनी है बल्कि पंचायत कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण का विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे ग्राम पंचायत की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री से अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।यह शिकायत बीते 18 मई को दर्ज कराई गई है, जिसमें राजस्व एवं आपदा विभाग के साथ-साथ तहसील और जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। फिलहाल गांव में इस विषय को लेकर माहौल गर्म है और ग्रामीणों में भी इस अतिक्रमण को लेकर रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button