बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बेटी रेहानशी का 7वां जन्मदिन, पापा ने दिया प्यार भरा संदेश

छोटी रानी रेहानशी के 7वें जन्मदिन पर पापा राजपाल यादव ने जताया ढेर सारा प्यार
“हर साल तुम थोड़ी लंबी, थोड़ी समझदार और बहुत ज्यादा शानदार बनती जा रही हो,” पापा राजपाल यादव की भावुक पोस्ट वायरल
बीके यादव/ बालजी हिंदी दैनिक
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता राजपाल यादव की छोटी बेटी रेहानशी आज 7 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पापा राजपाल यादव ने अपनी “गुड़िया रानी” के लिए बेहद ही प्यार और भावनाओं से भरा संदेश साझा किया।
राजपाल यादव ने बताया कि “विश्वास नहीं होता कि मेरी गुड़िया रानी आज 7 साल की हो गई है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ, रेहानशी। हर साल तुम थोड़ी लंबी, थोड़ी समझदार और बहुत ज्यादा शानदार बनती जा रही हो। तुम मेरी छोटी सी सनशाइन हो… हँसी, प्यार और शरारत से भरी हुई। तुम्हारी हँसी, तुम्हारे अनगिनत सवाल और वो प्यारे से गले, यह सब मेरा पूरा संसार हैं। हमेशा चमकती रहो, मुस्कुराती रहो और याद रखना… पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।”
राजपाल यादव का यह स्नेह भरा संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी प्यार दे रहे हैं। इस प्यारे संदेश ने उनकी बेटी के जन्मदिन को और भी खास बना दिया।





