नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित

दैनिक बालजी एम एम मालवीय
उन्नाव हसनगंज समाजवादी आंदोलन के महानायक, किसानों, मजदूरों व नौजवानों की बुलंद आवाज़ तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर आज 164 मोहान विधानसभा के क्षेत्रीय कार्यालय मेहंदीखेड़ा हसनगंज में शोक सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आँचल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम यादव, जिला सचिव शिवा सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, अशोक कुमार दादुवा, ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज सल्तनत बहादुर, नगर अध्यक्ष मोहान तसवर अली, नगर अध्यक्ष न्योतिनी मंशाराम रावत, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सुदीप चौधरी, हर्ष शर्मा, विनोद रावत, सुरेन्द्र बहादुर, जितेन्द्र यादव, अमित यादव, श्रेयांश यादव, संदीप यादव, मुन्ना, अवधेश शरण मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में नेता जी के बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।





