“मास्टर्स 40+ में पवन-कपिल बने विजेता डॉ.निखिल-आदित्य बने उपविजेता”

ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय
सीतापुर बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 1 के अंतिम दिन मास्टर्स 40+ पुरुष एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले गए। एकल वर्ग में 11 और युगल वर्ग में 10 टीमों ने विभिन्न जनपदों लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जगहों से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी सागर गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मास्टर्स 40+ पुरुष एकल वर्ग का फाइनल मैच पवन अग्रवाल और बिजीत के बीच खेला गया जिसमें पवन ने बिजीत को सीधे सेटों में 21-15 और 21-11 से मात देकर फाइनल मुकाबले को जीत लिया।
मास्टर्स 40+ पुरुष युगल वर्ग का फाइनल मैच डॉ.निखिल-आदित्य और पवन-कपिल के बीच खेला गया। पहला सेट डॉ.निखिल-आदित्य की जोड़ी ने 21-18 से जीत कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे सेट में पवन-कपिल ने वापसी करते हुए डॉ.निखिल-आदित्य की जोड़ी को 21-15 से हराकर मैच को एक एक सेट की बराबरी पर ले आए। तीसरे और अंतिम सेट में पवन-कपिल की जोड़ी ने डॉ.निखिल-आदित्य की जोड़ी को 21-18 से हराकर फाइनल मुकाबले पर कब्जा किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद राकेश राठौर को आमंत्रित किया गया। ज़िया चैंबर क्लब के अध्यक्ष तनवीर अख्तर अंसारी के द्वारा सांसद को शॉल ओढ़ाकर और मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने भी अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया और बधाई दी। सांसद के द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त कर प्रफुल्लित नजर आए। अंत में सांसद ने सभी को बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मैच नियंत्रक अधिकारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, तकनीकी अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, क्षितिज त्रिपाठी, मिलन यादव आदि लोग मौजूद रहे।





