अवैध तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार कार, मोबाईल व अन्य सामान बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय
सीतापुर एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी सिधौली कपुर कुमार के नेतृत्व में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा लूट/छिनैती जैसी घटना में संलिप्त शातिर अभियुक्त मुसम्मी प्रखर पटेल पुत्र अजय कुमार निवासी मोहल्ला बरखेरवा थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी को मंगलम चौकी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिससे एक अदद मोबाईल एन्ड्रायड वीवो, एक अदद पर्स , एक अदद पैन कार्ड, एक अदद एसबीआई एटीएम, एक अदद क्रेडिट कार्ड यश बैंक, एक अदद एटीएम कार्ड यूनियन बैंक, कार स्विफ्ट डिजायर न0 UP32TN4066 तथा एक अदद देशी तमंचा व जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि कल दिनांक 13/7/25 को मैंने एक कार आनलाइन बुक कराया कार जिसका न0 UP32TN4066 आई, जिसे मैंने नरही हजरत गंज एलडिगो सिटी आई आई एम रोड तक आने के लिए बुक किया था इसके बाद मैंने कार के ड्राइवर के कमर पर तमंचा लगा दिया और मै उसे अपने साथ सीतापुर की तरफ लाया, तमंचा लगा के चलवाता चला आया मैंने उससे पर्स भी छीना था जिसमें 200 रुपये और ATM कार्ड ही निकले थे। तमंचे का प्रयोग मैंने डराने के लिए किया था और घटना को अंजाम दिया था। उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 266/2025 धारा 309(4)/351(2)/351(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 267/2025 धारा 25(1-बी) आर्मस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।





