राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महेन्द्रा लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप 25 अगस्त को

वशिष्ठ मौर्य / बालजी हिंदी दैनिक
देवरिया l राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया के प्रधानाचार्य के.के. राम ने बताया कि महेन्द्रा लिमिटेड फर्म डिवीजन, रुद्रपुर (उत्तराखंड) द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया परिसर में आयोजित होगा।
इसमें पेंटर, वेल्डर, फिटर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, कोपा तथा अन्य व्यवसायों से संबंधित अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्लेसमेंट में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है तथा पंजीकरण की प्रति साथ लाना अनिवार्य है।





