उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मनोज गुप्ता के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

प्रयागराज २१ अगस्त
बीके यादव/ बालजी दैनिक

श्री राधा रमण महाराज मंदिर चौक गंगा दास में षष्ठी उत्सव संपन्न
प्रयागराज के चौक गंगादास मोहल्ले में स्थित श्री राधारमण जी महाराज मंदिर में श्री कृष्ण जी की षष्ष्ठी का उत्सव आकर्षक झांकियों एव प्रयागराज के प्रासिद्ध गायक मनोज गुप्ता के सुमधुर भजनों के साथ संपन्न हुआ l
मंदिर के पुजारी शरद गोस्वामी ने बताया की इस मंदिर की संस्थापक कुसुम बीवी सेठ है , यह मंदिर वृंदावन के श्री राधारमण मंदिर की सेवा द्वारा संचालित है l उन्होंने बताया की यह मंदिर 125 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है तथा तब से सारे उत्सव आज तक बड़े धूमधाम से मनाये जाते हैं l जन्मअष्टमी से षष्ष्ठी तक ठाकुर जी का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है l आज एक नवीन श्रृंगार गरुड़ध्वज का निर्माण किया गया है l
आज की भजन संध्या में प्रयागराज के मशहूर गायक मनोज गुप्ता एवं साथियों ने अपने भजन का शुभारंभ गणेश वंदना से करते हुऎ “जय जय राधा रमन हरी बोल” कीर्तन से प्रारंभ किया, उसके बाद उन्होंने “किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए जुबाँ पे राधा राधा नाम हो जाए”, “राधा के बिना श्याम आधा”, “राधे-राधे जपा करो”, “राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए”, “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” साहित अनेक भजनों एव “जन्मे है कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधइया” सहित सोहर और बधाइयों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l उनके साथ सिंथेसाइजर पर रवि बाजपेई, ऑक्टोपैड पर प्रशांत भट्ट तथा ढोलक पर प्रथम भट्ट एवं सहगायकों के रूप में ओमकार दुबे, भोलेनाथ दुबे एवं दीपा ने बहुत सुंदर साथ दिया l
कार्यक्रम को संपन्न कराने में सौरभ गोस्वामी, शंकर जी मेहरोत्रा एवं समस्त मोहल्ले वासी भक्तों का सहयोग सराहनीय रहा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button