ग्रीन बेल्ट में हुई प्लाटिंग की कराई जाएगी जांच: विकास हिन्दू

विकास हिन्दू प्रदेश सदस्य पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई भारत सरकार
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। हाल में ही भारत सरकार की पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाए जाने के बाद विकास हिन्दू ने कहा मानसून सत्र में पहली प्राथमिकता वृक्षारोपण की रहेगी और उसके बाद सबसे बड़ा जो कार्य है वो उन पौधों की देख रेख करने का है। संज्ञान में आया है कि सरकारी स्तर पर भी बहुत वृक्षारोपण का कार्य हर साल होता है लेकिन रख रखाव की कमी के चलते वो पेड़ वृछ बनने से पहले ही खत्म हो जाते है।अभी बहुत कम समय हुआ है मुझे ये जिम्मेदारी मिले हुए मैं अभी सभी विभागों से कराये जा रहे वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी एकत्र करने के बाद उनके रखरखाव के बारे में मिलकर योजना बनाऊंगा।
प्रदेश में बहुत से भू-भागों पर जो ग्रीन बेल्ट फल पट्टी के नाम पर आरक्षित किए गए थे उन पर भी प्लाटिंग करने का कुछ लोग कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में उन पर किस तरह से प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके उसके लिए अधिकारियो के साथ मिलकर वार्ता भी करूंगा। और जिन भू भागों पर अनधिकृत रूप से प्लाटिंग की जा चुकी है उन पर फिर से वृक्षारोपण करने का कार्य किया जाएगा।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो अभियान एक पेड़ मां के नाम से चलाया जा रहा है इसको और भी आगे बढाने का कार्य किया जाएगा हम सभी स्कूलों सभी स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों से संपर्क करके बहुत जल्द एक बृहद रूप में वृक्षारोपण के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
जिससे आने वाले दिनों में हमारी भावी पीढ़ीयों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजात मिल सके।





