उत्तर प्रदेशसीतापुर

जनपद में पी०एम० किसान उत्सव दिवस का आयोजन

जनपद के 6 लाख 95 हजार 946 किसानों को 20वीं पी०एम० किसान सम्मान निधि किश्त की सौगात।
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय 
सीतापुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10.00 बजे पी०एम० किसान उत्सव दिवस का आयोजन मा० नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर (गुरू जी) की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम आयोजन की अध्यक्षता कर रहे मा० नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू का स्वागत उप कृषि निदेशक सीतापुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। मा० राज्यमंत्री की उपस्थिति में मा० प्रधानमंत्री द्वारा पी०एम० किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के विमोचन में दिये जा रहे सजीव सम्बोधन को सुना गया। सजीव सम्बोधन के उपरान्त आयोजन में मा० राज्यमंत्री श्री राकेश राठौर (गुरू जी) के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया। पी०एम० किसान सम्मान निधि से आच्छादित किसान भाईयों जैसे-शिव प्रकाश, मिथिलेश कुमार, रामभजन, गया लाल एवं हरिनाम भारती आदि को मा० राज्यमंत्री राकेश राठौर (गुरू जी) के द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप कृषि निदेशक सीतापुर द्वारा बताया कि जिन किसान भाईयों ने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी नहीं कराया है, वह लोग शीघ्र ही फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करा लें, जिससे किसान सम्मान निधि की अगली किश्त का लाभ समय से मिल सके। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन का समापन किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद में पी०एम० किसान उत्सव दिवस के सफल आयोजन हेतु इसका संचालन तहसील, विकास खण्ड, न्याय पंचायत स्तर, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। आयोजन में के०वी०के०, पी०एम० किसान समृद्धि केन्द्रों, पी0ए0सी0एस0 तथा एफ0पी0ओ0 का सहयोग भी लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख खैराबाद अजय विश्वकर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सीतापुर, उप कृषि निदेशक सीतापुर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आयोजन में पी०एम० किसान सम्मान निधि से अच्छादित किसान एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button