मोदी ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की

वीरेश शुक्ला /दैनिक बाल जी
सीतापुर – ब्लाक पिसावा में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जारी की गई किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के शुभ अवसर पर ब्लाक सभागार में क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित हुए । वाराणसी से लाइव प्रसारण में मोदी जी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि के करोड़ों रुपए खाते में डी बी टी के माध्यम से बटन दबाकर डाले गए । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पिसावा मिथलेश यादव वीरेश शुक्ला जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा सीतापुर नायब तहसीलदार आदरणीय महेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि जावेद अख्तर मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा पिसावा रोहित पाण्डेय लेखपाल अरुणेंद्र प्रताप कृषि विभाग में तैनात पंकज पाण्डेय देवेश मिश्रा शरद मिश्रा सहित अनेक किसान बंधु तथा बहनें उपस्थित रहीं । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड बांट कर किसानों को माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया ।किसानों ने तन्मयता के साथ मोदी का भाषण सुना तथा किस्त भेजे जाने पर मोदी को धन्यवाद दिया।





