उत्तर प्रदेशलखनऊ

भदेसुवा में नीम के पेड़ों की अवैध कटान करते हुए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहल्लालगंज। लखनऊ,मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर मजरा भदेसुवा में हरे नीम के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे शिवराम माली ने पुलिस को सूचना दी कि भदेसुवा गांव में नीम के हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर दो नीम के पेड़, जिनकी ऊँचाई लगभग 1.60 मीटर और 1.20 मीटर थी, कटे पाए गए।
पुलिस ने घटनास्थल से पेड़ काट रहे एक युवक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम सुभाष गौतम पुत्र हरिराम निवासी भदेसुवा, थाना मोहनलालगंज बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हरे नीम के पेड़ उसी ने काटे हैं।
पेड़ों का स्वामी कनकूल पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद निवासी त्रिलोकपुर भदेसुवा बताया गया है, जिसने पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं दी थी। वहीं पकड़े गए युवक को पुलिस ने संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button