अयोध्याउत्तर प्रदेश
पुलिस ने अवैध पटाखा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हरिश्चन्द्र मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम अरकुना में चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल चौरसिया के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कोई वैध अनुमति नहीं थी। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पर्व को देखते हुए अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।





