उत्तर प्रदेशबरेली
गंदगी से नाला चोक जनता हो रहे परेशान नगर पालिका सो रही है

बरेली फरीदपुर । नगर के मोहल्ला परा वार्ड संख्या 20 में पुराने रामलीला मेला ग्राउंड से आगे सभासद देवेंद्र सिंह टोनी के घेर से आगे चौड़े करंजे के पास भूरे खा गोटिया से आने वाला नाला जो शमशान भूमि के पास बने तालाब तक जाता है भयंकर गंदगी से पटा पड़ा हुआ है। जिस कारण नाले से होकर जाने वाला बस्ती का गंदा पानी चेक हो जाने से गंदगी एवं बदबू आने से बस्ती के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मच्छरों का प्रकोप भी इसके कारण बढ़ गया है जिससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है मगर नगर पालिका परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इसे लेकर बस्ती के लोगों में नगर पालिका की इस लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।





