अयोध्याउत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए सभी वर्ग के लिए खुला आवेदन के लिए पोर्टल

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जयनाथ गुप्ता ने बताया कि विगत शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित समस्त वर्गों के लिए दशमोत्तर कक्षाओं में (कक्षा 11-12 को छोड़कर) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु शासन द्वारा समय सारिणी निर्गत कर दी गयी है। जिसके अनुसार जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार कराने एवं लाक कराने की कार्यवाही दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से दिनांक 14 अक्टूबर, 2025 तक की जाएगी। सम्बन्धित विश्वविद्यालय / एफिलिएटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को आनलाइन पोर्टल पर अंकित एवं सत्यापित कर डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापन करने की कार्यवाही दिनांक 18 अक्टूबर, 2025 तक किया जायेगा। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन एवं छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन पत्रों के समस्त वांछित संलग्नको सहित सम्बन्धित शिक्षण संस्थान में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से दिनांक 01 नवम्बर 2025 तक जमा किया जाएगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान करने, आनलाइन आवेदन को प्राप्त करने, अपात्र छात्रों के आवेदन पत्रों को निरस्त करने तथा पात्र छात्रों के आवेदन को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की कार्यवाही की अंतिम तिथि दिनांक 02 नवम्बर, 2025 है l विश्वविद्यालय / एफिलिएटिंग एजेन्सी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठयक्रम व संस्था को ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 06 नवम्बर, 2025 है। छात्रों द्वारा किए गए आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्रों के लॉगिन पर प्रदर्शित किए जाने एवं उन त्रुटियों को ठीक / सही करने की कार्यवाही दिनांक 08 नवम्बर, 2025 से दिनांक 11 नवम्बर, 2025 तक की जाएगी। त्रुटियों को ठीक करने के पश्चात छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा किए जाने, एवं संबन्धित शिक्षण संस्थानों द्वारा आनलाइन आवेदनों को सत्यापनोपरान्त निरस्त एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 12 नवम्बर, 2025 है। सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार अपने-अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे कि समस्त पात्र छात्र/छात्राए इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button