भाजपा मंडल अटरिया में प्रभाकर विक्रम सिंह और रमाकांत मिश्रा बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
अटरिया (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल अटरिया में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत प्रभाकर विक्रम सिंह निवासी नवागांव एवं रमाकांत मिश्रा को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लम्बी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया। दोनों ही कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
प्रभाकर विक्रम सिंह का भाजपा में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों को पूर्व में भी बखूबी निभाया है। उनके जनसेवा भाव और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए नेतृत्व ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें चुना है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाओं का तांता लग गया। कई समर्थकों ने उन्हें फोन कॉल कर तथा उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से बधाइयां दीं।
रमाकांत मिश्रा को भी मंडल महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। संगठन ने भरोसा जताया है कि दोनों महामंत्री मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त महामंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई है।





