रईस अहमद खान को राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच द्वारा बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर: राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष(अवध क्षेत्र)उत्तर प्रदेश/जिला अध्यक्ष एस के तूफानी द्वारा तामसेनगंज सीतापुर के निवासी रईस अहमद खान को सीतापुर जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। श्री तूफानी ने कहा 9 अगस्त 1925 की रात को,राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद और राजेंद्र लाहिड़ी जैसे क्रांतिकारियों ने लखनऊ से 15 किलोमीटर दूर काकोरी में एक ट्रेन को रोक दिया। यह ट्रेन ब्रिटिश सरकार का खजाना लेकर जा रही थी क्रांतिकारियों का मकसद इस खजाने को लूटकर उससे हथियार खरीदना और ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपनी गतिविधियों को तेज करना था। इस घटना को काकोरी कांड या काकोरी ट्रेन एक्शन के नाम से जाना जाता है। जो 8 अगस्त 2025 को राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले लखनऊ में काकोरी स्तंभ पर कैंडल मार्च निकाल कर मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर अपील की गई। कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा समस्त जनपद के लोग पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस दौरान रईस अहमद खान ने बताया कि मैं अपने कर्तव्यो का पालन पूरी निष्ठा से करूंगा और मैं अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा! राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर द्वारा जो भरोसा करके जिम्मेदारी दी गई है उस भरोसे पर पूरा खरा उतरूंगा और संगठन को जनपद में मजबूती देने का कार्य करूंगा और संगठन की नीतियों उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर,कार्यकारी अध्यक्ष(अवध क्षेत्र)उत्तर प्रदेश एस के तूफानी,संगठन पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, अखिलेश गौतम,मोतीलाल, किशोर कुमार गुप्ता,नितिन प्रकाश,अंकित वर्मा,सहित अन्य अतुल कुमार,सुनील कुमार राजीव मिश्रा,शिवा,मोईन खां,नुसरत हुसैन उर्फ बच्चू ने रईस अहमद खान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं किया।





