उत्तर प्रदेशप्रयागराज

कुंभ-2031 से पहले फ्लाई ओवर और एलिवेटेड पुल बनाने की तैयारी,जल्द शुरू होगा सर्वे

प्रयागराज ०२ जूलाई

कुंभ-2031 से पहले शहर में फ्लाईओवर के साथ एलिवेटेड पुल के निर्माण की भी तैयारी है। सर्वे के बाद जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शहर के सौंदर्गीकरण के अलावा यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ज्यादा काम कराए जाएंगे। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान का कहना है कि वर्ष 2031 कुंभ को ध्यान में व्यापक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। महाकुंभ-2025 में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक आए थे। इसे ध्यान में रखकर आवागमन के साधनों व यातायात व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहेगा। वहीं, प्रस्ताव तैयार करने से पहले महाकुंभ-2025 की खामियों का भी अध्ययन किया जाएगा। गंगा और यमुना नदी पर एक-एक पुल के निर्माण की घोषणा महाकुंभ-2025 के दौरान ही हो चुकी है। महाकुंभ के दौरान हुई कैबिनेट की बैठक में इन पुलों के निर्माण पर मुहर लगी थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि इन दोनों पुलों का निर्माण पर निर्णय कुंभ-2031 की परियोजनाओं की शुरुआत है। अब इन पुलों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनके अलावा शास्त्री पुल और यमुना पर नए पुल से लगे हुए नए पुलों की भी मांग की जा रही है। इनके लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button