प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जारी किया किसान सम्मान निधि

सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर लोगो ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की बात
हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल अयोध्या l विकासखंड सोहावल के चौधरी चरण सिंह सभागार विकासखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त हस्तांतरण की लाइव स्ट्रीमिंग का प्रसारण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों में प्रतिभाग किया । इस मौके पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री, हरीश कुमार श्रीवास्तव तथा भूपेंद्र सिंह बल्ले जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अजय सिंह मंडल अध्यक्ष (भा.ज.पा) उपस्थित रहे । सहायक विकास अधिकारी कृषि रंजीत त्रिपाठी ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी के साथ अन्य विभाग योजना की जानकारी दें । सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा पवन मौर्य ने कीट रोग प्रबंधन पर समसामयिक जानकारी दी । इस अवसर पर कृषक गण सत्यनाम सिंह, अशोक सिंह,सूर्यभान,यादव विजय शंकर,रामकिशोर सहित कई किसान उपस्थित रहे l





