दधनामऊ का प्रधान फर्जी काम करा कर भ्रष्टाचार को दे रहा बढ़ावा

फर्जी जांच रिपोर्ट लगाये जाने से नाराज प्रार्थी ने की जिलाधिकारी से पुनः जांच कराए जाने की मांग
वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत दधनामऊ का प्रधान अतुल कुमार यादव इस समय फर्जी काम कराकर अपनी जेब भर रहा है गांव के आलोक कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की बंधा निर्माण जहां पर प्रस्तावित था वहां नहीं कराया गया है एस्टीमेट 350000 रुपए का है जिसकी आईडी 9584 8625 5824 7566 41 है पहले से बने बंधा को साफ कराकर फोटो खींचकर पैसा निकाला जा रहा था प्रार्थी ने विरोध किया तो पंचायत सहायक ने कहा कि वीडियो साहब को भी पता है हमने सिक्रेटरी के माध्यम से बीडियो साहब को 10000 रूपए दे दिया है अगर हम नया बंधा बनवाएंगे तो हमें क्या बचेगा इस प्रकार से प्रधान अतुल कुमार यादव द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस शिकायत की जांच फर्जी तरीके से कर दी गई फर्जी गवाहों के हस्ताक्षर बना लिए गए । गवाह के भी फर्जी हस्ताक्षर बना कर शिकायत निस्तारण कर दिया गया जिस कारण शिकायत कर्ता आलोक कुमार मिश्रा ने पुनः 23.7.2025 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत संदर्भ संख्या 400 154 250 34 641 की पुन जांच कराए जाने की मांग के साथ भ्रष्टाचारी अतुल कुमार यादव पर कारवाई की मांग की है ।





