उत्तर प्रदेशउन्नाव

नगर में निकला जुलूस

रत्नम चौरसिया/ दैनिक बाल जी

पुरवा – उन्नाव

नगर में जुलूस निकाल जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

शुक्रवार को नगर के मदरसा बागे मदिना से जूलूस ए मोहम्मदी का जूलूस निकाला गया बस स्टॉप मसवानी, जिंदवाबड़ी वजीरगंज, राजाबाजार, दलीगड़ी मुख्य बाजार से होते हुए शीतलगंज, मिर्री चौराहा से गुज़रता हुआ जुलूस पीराशाह पर समाप्त हुआ। इस मौके पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश और बारावफात मनाया गया। जुलूस में बस स्टॉप पर राजू सिद्दीकी व इमरान सिद्दीकी, रिजवान ने फल, कोल्डड्रिंक, पानी आदि बांटकर स्वागत किया। और जुलूस में पहुंचे उत्तम चंद्र लोधी, योगेंद्र द्विवेदी, लेखपालों ने मुबारकबाद दी। वहीं जगह-जगह जुलूस में शामिल लोगों को हलवा, जर्दा, शरबत पानी, कोल्डड्रिंक, सेफ, लडडू, केला, व जलेबी का वितरण किया। बाज़ार में हाफिज फैयाज अहमद ने मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए थे और उन्होंने इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया। जुलूस में कई उलेमा भी सम्मिलित हुए। उन्होंने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन व आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने मानवता, अमन, चैन व भाईचारगी का पैगाम दिया। हम सबको अपने जीवन में उनके संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उसी में इस लोक व परलोक दोनों में व्यक्ति की सफलता है। सबसे आगे मौलाना नातिया कलाम पेश कर रहे थे। घोड़ी पर आलिमेद्दीन इस्लामी परचम थामे चल रहे थे। जबकि ऊंटों पर सवार नौजवान समाज की रौनक बढ़ा रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में युवा हाथों में इस्लामिक झंडे लिए लब्बैक या रसूलल्लाह, सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद कर रहे थे। बच्चों और बुजुर्गों ने भी अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान, बार अध्यक्ष अब्दुल बारी एडवोकेट, एडवोकेट मोहसिन सीबू खान, करीम कुरैशी, मुन्ना अंसारी, सुल्तान कुरैशी, जाहिद अली, सुलेमान, खालिद, अकील अहमद, वसीम अहमद, आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान पुरवा कोतवाली पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर चौक चौराहे पर पुलिस को तैनात किया गया था। जहां पुलिस बल के जवान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गश्त करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button