राज्यहरियाणा

PU छात्रसंघ के नए प्रधान अंकित बिढान की CM सैनी से मुलाकात, जीत पर मिली बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त प्रधान अंकित बिढान ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर हुई, जहां सीएम सैनी ने अंकित बिढान और उनकी टीम का मुंह मीठा करवाकर पीठ थपथपाई। इस मौके पर अंकित बिढान को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अंकित बिढान ने कहा की यूनिवर्सिटी की काफ़ी समस्याएं हैं जिसका समाधान किया जाएगा। जो हम मैनिफेस्टो में वादे किए थे उसको भी पूरा करने काम किया जाएगा। हम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के लिए हमें उपलब्ध रहेंगे।

वहीं सीएम नायब सैनी ने आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर अंकित बिढान एवं युवा छात्रशक्ति से आत्मीय भेंट कर पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

सीएम ने कहा कि लगातार दूसरी बार मिली यह जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब और हरियाणा के युवाओं के दिल में….हैं मोदी जी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button