उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज मंडल में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त भारत’ पर जनजागरूकता रैली आयोजित

प्रयागराज १४ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक

प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली गई रैली

स्टेशन निदेशक / प्रयागराज जंक्शन, वी. के. द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त भारत’ विषय पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्टेशन पर तैनात निरीक्षक, सुपरवाइज़र, रेलवे कर्मचारी, सफाई कर्मी तथा बड़ी संख्या में यात्रीगण शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “प्लास्टिक मुक्त भारत”, “स्वच्छ स्टेशन – स्वस्थ राष्ट्र” और “प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारे लगाकर यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

रैली के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे प्लास्टिक की थैलियों, बोतलों, कपों आदि का प्रयोग न करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध बॉटल क्रशिंग मशीन के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्टेशन निदेशक श्री द्विवेदी ने कहा कि — “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। रेलवे अपने स्टेशनों को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ, कूड़ा-कर्कट एवं प्लास्टिक-मुक्त रखने में सहयोग दें।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान प्रयागराज मंडल के कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, फफूंद, इटावा आदि स्टेशनों पर भी स्वच्छता रैलियाँ, शपथ ग्रहण, निबंध प्रतियोगिताएँ, पोस्टर अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों एवं आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक चेतना फैलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button