पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने बैंक के शीर्ष, प्रबंधन के हिटलर शाही रवैया के खिलाफ दिया ज्ञापन

रियासत अली
सीतापुर। पंजाब नेशनल बैंक के समस्त वर्कमैन साथियों ने अपने संगठन पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इम्प्लाइज एसोसिएशन यूपी के बैनर तले मंडल कार्यालय सीतापुर पर शीर्ष प्रबंधन तंत्र की हिटलर शाही एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध पुरजोर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बैंक के समस्त कर्मचारी विभिन्न शाखाओं से आकर उपस्थित हुये। पंजाब नेशनल बैंक सीतापुर के कर्मचारी नेता सहायक महामंत्री अभिषेक कुमार पाल एवं अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने के लिये लाये गये आगमन एप, क्यू आर कोड प्रणाली, एवम् विभागीय कार्यवाही की केन्द्रीकृत प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करते हैं। बहुत से ऐसे मामले हैं, जिन्हें बैंक के शीर्ष प्रबंधन द्वारा मनमाने ढंग से एक पक्षीय कार्यवाही के तहत कर्मचारियों के ऊपर थोप दिया गया है।

इतने बड़े बैंक में कर्मचारियों की भूमिका जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, उसे बिल्कुल नजर अंदाज कर दिया गया है। हमारे केन्द्रीय संगठन ए आई पी एन की ई एफ जो कि पंजाब नेशनल बैंक के 85% कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. उसे बिल्कुल नजर अंदाज करने का प्रयास, शीर्ष प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है. यह बैंक के कर्मचारियों एवं पूरे संगठन के लिये हानिकारक एवम् खतरनाक है। इसे तुरंत रोकना बहुत जरूरी है। प्रदर्शन के उपरान्त कर्मचारी नेताओं द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सीतापुर मंडल प्रमुख संजीव कुमार झा को प्रस्तुत किया गया उन्होंने यह भी बताया कि यदि शीर्ष प्रबंधन द्वारा हमारी मांगों के निर्णय के अनुसार दिनांक 7 जुलाई को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बैंक कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक में हड़ताल के लिये बाध्य होंगे।





