पंजाबराज्य

पंजाब के मशहूर कबड्डी स्टार पाला जलालपुरिया ने थामा आप का दामन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा समेत दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने से पार्टी बिफर गई है। इन सबके बीच अब आप में एक मशहूर खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जो फिलहाल उसके लिए किसी सुकून से कम नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मशहूर कबड्डी प्लेयर और वर्ल्ड फेमस ‘क्लोज फाइटर’ पाला जलालपुरिया के आप में शामिल होने की पुष्टि की है।

एक्स पर भगवंत मान ने लिखा, “प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी और विश्व प्रसिद्ध ‘क्लोज फाइटर’ पाला जलालपुरिया आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए हैं। खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले पाला के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।”

सीएम भगवंत मान ने लिखा, ” हमारी सरकार पंजाब के युवाओं को खेलों से फिर जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से उन्होंने कबड्डी के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है, उसी प्रकार अब वे लोक सेवा के क्षेत्र में पंजाबियों की सेवा में दृढ़ संकल्पित होंगे और ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण अभियान में अपना अहम योगदान देंगे।”

पंजाब में राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के दलबदलने पर विरोध प्रदर्शन

बता दें, राघव चड्ढा समेत आप के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद से आप में तनाव का माहौल है। आप से बीजेपी में जाने के लिए राघव चड्ढा को पार्टी के नेता तीखी ब्यानबाजी कर रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप के इन 7 सांसदों को गद्दार बताया है। वहीं, पंजाब में कई जगहों पर रविवार को राघव चड्ढा समेत 7 सासंदों के खिलाफ आप से बीजेपी ज्वाइन करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सातों सांसदों के पुतले जलाकर नारेबाजी और विरोध किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button