श्रावण मास में मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

प्रयागराज २८ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक
सावन का तीसरा सोमवार है। मुख्यमंत्री की मंशा व निर्देश के क्रम में कांवडियों की आस्था के सम्मान में श्रावण मास क पावन अवसर पर सोमवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा संगम क्षेत्र, बड़े हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध घाट व अन्य घाटों पर हेलीकाप्टर से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई । प्रयागराज के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में में सुबह से शिव भक्तों की कतार लगी है। कांवड़ उठाए ‘बम बम भोले, ‘जय शिव’ का नारा लगा कर आगे बढ़ रहा है।शिव भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए सुबह से पुलिस, आरपीएफ और पीएसी के जवान तैनात हैं। हर कोने पर नजर कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों को जिन रास्तों से होकर जाना है। वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। ड्रोन व ट्रिपल आई सी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। डीएम व पुलिस कमिश्नर सुबह से ही कंट्रोल रूम में बैठ कर शिव प्रबंध की कमान संभाले हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने 5 क्विक रिस्पॉन्स टीमें बनाई हैं। जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दे सकेंगी। इन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी।पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालु काफी खुश और जयकारे लगाते दिखे।





