शिक्षक दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई

प्रयागराज ०६ सितंबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के कला एवं संस्कृति समिति द्वारा जमुनीपुर परिसर में एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक “समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका” रहा।
जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त संकायों से लगभग 80 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान प्रिया यादव (B.Ed) प्रथम सेमेस्टर को और सत्यम तिवारी (B.A) प्रथम सेमेस्टर को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान त्रिप्ती मिश्रा (B.Ed) तृतीय सेमेस्टर को, कृष्णा मिश्रा (B.A.LL.B) तृतीय सेमेस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ l
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्ष सम्मिलित हुए l क्वीज प्रतियोगिता का संचालन डॉ उत्तम कुमार पाठक द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. पुष्पांजलि पाल, डॉ यास्मीन बानो, डॉ क्षमा शुक्ला, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. सुनील मिश्रा, अंजली सिंह, लोकेश पांडे, (छात्र सदस्य) इत्यादि समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।





