अयोध्याउत्तर प्रदेश

वित्त विहीन विद्यालय के लिए सरकार के नए नियम-कानूनों के कारण स्कूलों के संचालन में भारी कठिनाइयाँ – राज कुमार जयसवाल

उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन प्रदेश स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

अखिलेश मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
दिलासीगंज , अयोध्या । उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन द्वारा एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन दिलासीगंज में महादेव शिक्षण संस्थान में किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी,पदाधिकारी,कई जिलों के जिला अध्यक्ष सहित अयोध्या जनपद के सैकड़ों निजी स्कूलों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक जय प्रकाश मिश्र,ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया निजी विद्यालयों के प्रति लगातार कठोर होता जा रहा है। हाल ही में सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों को तरह तरह की नोटिस भेजा जा है,जिससे राज्य के अधिकांश निजी विद्यालयों में असंतोष व्याप्त है। प्रदेश मुख्य संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित छोटे निजी स्कूल सीमित संसाधनों में गरीब एवं वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सरकार के नए नियम-कानूनों के कारण ऐसे स्कूलों के संचालन में भारी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने कहा कि सरकार द्वारा मान्यता के निर्धारित मानक को सरल बनाया जाए। और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता के आस्थाई और स्थाई के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी अनावश्यक नोटिस जारी किया जा रहा है,जबकि शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि 3 वर्ष से चल रहे स्कूलों में किसी प्रकार की प्रतिकूल प्रविष्टि नहीं पाई जाती है तो मान्यता स्वत: स्थाई हो जाएगी ।बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि इसी तरह विद्यालयों का उत्पीड़न होता रहा तो आंदोलन किया जाएगा । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह प्रबंधकों की एकजुटता पर बल दिया और सभी को संगठित रहने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे सालिकराम सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी एस मिश्र पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुनीत मिश्रा,प्रदेश संयोजक एस पी गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय,अवधेश गुप्ता,भूपेंद्र पांडे, जगन्नाथ दुबे,राजकुमार यादव,अशरफ अली,विशाल पांडे,संजीव सिंह,सीताराम तिवारी,संजय वर्मा राहुल सिंह सहित सैकड़ों प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button